Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस में फिर पथराव, टूटा कांच, 15 दिन में दूसरी घटना

रायपुर।   दुर्ग-विशाखापट्‌टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में बदमाशों ने फिर पथराव किया है. 15 दिन में यह दूसरी घटना है. जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर की रात वंदे भारत ट्रेन विशाखापट्नम से दुर्ग लौट रही थी. रात करीब 9 बजे जब ट्रेन खरियार रोड स्टेशन के आउटर में पहुंची तो कुछ युवकों ने पथराव किया. इसकी वजह से ट्रेन के एक्जीक्यूटिव क्लास के ई-2 के सीट नंबर 33-34 की खिड़की टूटकर चकना चूर हो गई. इस मामले में आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है.

ट्रेन में पथराव के बाद यात्री आक्रोशित हो गए. कोच में अधिक यात्री सवार नहीं थे इस कारण किसी को चोट नहीं आई. रेलवे अफसरों के अनुसार रात के 9 बजे अंधेरा बहुत था. ट्रेन चल रही थी इस वजह से पथराव करने वालों को देखा नहीं जा सका. पिछले 15 दिनों में पथराव की यह दूसरी घटना है.

पथराव करने वाले 5 आरोपी हुए थे गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले 13 सितंबर को दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत जब ट्रायल के दौरान महासमुंद से बागबाहरा के लिए गुजर रही थी इस दौरान भी ट्रेन में पथराव हुआ था. इस पथराव में C2-10, C4-1, और C9-78 कोच के शीशे टूट गए थे. इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस हरकत में आई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.