Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सौतेला बाप निकला हत्यारा, 6 साल पहले बेटे की हत्या कर सेप्टिक टैंक में फेंका था शव

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना में गोदाम के सैप्टिक टैंक में मिले 6 साल पुराने नरकंकाल मामले में धमतरी पुलिस को सफलता मिली है. मृतक का सौतेला बाप ही हत्यारा निकला है. खाने को लेकर घर में झगड़ा करने पर आरोपी ने 6 साल पहले सौतेले बेटे को मौत के घाट उतारकर शव को सेप्टिक टैंक में फेंका था. पुलिस ने आरोपी राममिलन गोड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बता दें कि 17 मई 2025 को अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भोयना स्थित आशीष बरड़िया निवासी शांति कालोनी धमतरी के गोदाम के सुखे सैप्टिक टैंक में लगभग 06-07 साल पुराना नरकंकाल मिला है. पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू की. पंचनामा के दौरान घटना स्थल से 01 नग नीला सफेद रंग का डाट पेन, 01 नग सीरिज (इंजेक्शन), 01 नग प्लास्टिक का बटन, 01 नग अंडरवियर के कमर भाग का रबर जिसमें D-LUX लिखा हुआ तथा 01 नग सीमेंट पोल जिसमें 03 जगह हरा रंग का नायलोन रस्सी और एक जगह साइकिल ट्यूब बंधा हुआ, घटना स्थल से करीब 200 ग्राम मिट्टी जब्त किया गया था. पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले की गंभीरता को देखते अर्जुनी पुलिस की टीम गठित कर तत्काल जांच के आदेश दिए थे.

एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी व थाना की टीम मामले की जांच में जुटी. जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राममिलन गोड़ से पूछताछ की गई. उसने बताया कि आज से करीब 6 साल पहले क्वांर नवरात्रि में वह अपने घर पर अकेला था. उनकी पत्नि माया ध्रुव, बेटी पायल ध्रुव एवं गायत्री ध्रुव तीनों पड़ोसी के घर में थे. रात्रि करीब 10-11 बजे उनका सौतेला बेटा नंदू सोनी आया और खाना की बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा होने लगे. इसी बीच आरोपी राममिलन ने अपने सौतेले बेटे 23 वर्षीय नंदू सोनी उम्र के सिर को दीवार में पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

आरोपी रामिलन ने बताया कि वह सुबह करीब 4 बजे शव को अकेले खींचते हुए पास के खड्‌डा गोदाम के पास बने सेप्टिक टैंक के पास ले गया और लायलोन रस्सी एवं साइकिल ट्यूब से नंदू सोनी के शव को सीमेंट की पोल में बांधकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया. आरोपी के विरूद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी राममिलन गोड़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.