Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिवजी के बगल में नेता प्रतिपक्ष के पिता की प्रतिमा, भाजपा नेताओं ने किया विरोध, महंत पर लगाया भगवान शंकर का अपमान करने का आरोप

सक्ती।    छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के पिता स्व. बिसाहू दास महंत की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसका भाजपा नेताओं ने विरोध किया है. भाजपा नेता एवं सर्व धर्म समाज के लोगों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पर शंकर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया है. यह मामला सक्ती का है.

दरअसल सक्ती के वार्ड नंबर 8 में स्थित उद्यान में शंकर भगवान की मूर्ति स्थापित की गई थी. बाद में शंकर भगवान की प्रतिमा के बगल में डॉ. चरण दास महंत ने अपने पिता स्व. बिसाहू दास महंत की चार गुना बड़ी प्रतिमा स्थापित करवा दी. इसका विरोध भी उस समय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं शिव भक्तों ने किया था. आज एक बार भी भाजपा सरकार में वही मुद्दा फिर से उठा है.

प्रतिमा नहीं हटाई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

भाजपा नेताओं का आरोप है कि उस समय डॉ. चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष थे और अपने पद का दुरुपयोग कर उन्होंने अपने पिता की प्रतिमा लगवा दी, लेकिन अब शिव भक्त और नहीं सहेंगे. भाजपा नेताओं का कहना है कि जल्द ही अगर वहां से प्रतिमा नहीं हटाई गई तो वो सभी उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे.