Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

PCC चीफ के चयन पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान, कहा- आलाकमान लेगा निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ती चर्चाओं और अटकलों के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। प्रदेश में अध्यक्ष पद के लिए टीएस सिंहदेव का नाम चर्चा में है, इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान क्या निर्णय लेगा, इस पर मेरी टिप्पणी करना अनुचित होगा। इसके साथ ही बघेल ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार, धर्मांतरण के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव भूपेश बघेल आज रायपुर से दिल्ली रवाना हुए। महासचिव बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर सभी का आभार व्यक्त करेंगे और अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन करेंगे। भूपेश बघेल ने बताया कि 19 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई महासचिवों की बैठक में शामिल होंगे।

निकाय चुनाव में हार पर दी प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि बड़ी हार हुई है और मैं इस बारे में पार्टी फोरम में अपनी बात रखूंगा।

टीएस सिंहदेव को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की बात पर बोले भूपेश

छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इस पर पूछे गए सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान क्या निर्णय लेगा, इस पर मेरी टिप्पणी करना अनुचित होगा।

धर्मांतरण को लेकर सरकार पर साधा निशाना

धर्मांतरण के मुद्दे पर बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश में कहीं भी धर्मांतरण हो रहा है तो उसे रोकने में सरकार विफल हुई है।