Special Story

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

छत्तीसगढ़ के IAS रवि मित्तल की PMO में अहम नियुक्ति, डिप्टी सेक्रेटरी बनाए गए

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के…

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

रायपुर संभाग में बढ़े अपराध के मामले, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

Shiv Mar 19, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है।…

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: विपक्ष की आपत्ति, कहा- 11 राज्यों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित

Shiv Mar 19, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़…

March 19, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार से राज्यसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्री देव ने कहा कि श्री नवीन का राज्यसभा के लिए चुना जाना संगठन के प्रति उनके समर्पण, कुशल रणनीति और अटूट कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उनके व्यापक राजनैतिक अनुभव और ओजस्वी नेतृत्व का लाभ अब उच्च सदन (राज्यसभा) को प्राप्त होगा, जिससे न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के विकास को नई गति मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि श्री नवीन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी के रूप में अपनी सांगठनिक कुशलता का लोहा मनवाया है। उनकी सक्रियता ने कार्यकर्ताओं में सदैव नई ऊर्जा का संचार किया है। श्री नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने में सदन के भीतर एक सशक्त आवाज बनेंगे। उनके निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।