Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धीवर समाज का राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

रायपुर।    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के हाईस्कूल ग्राउंड धमधा में धीवर समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय  राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू और पूर्व विधायक लाभचंद बाफना भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने आये युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह समाज की अच्छी पहल है, जिससे एक ही मंच पर विवाह योग्य युवक-युवतियां आपस में मिल जाते है। जिससे वर-वधु ढूढंने में समय और धन की बचत होती है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को पूरा करने तथा मोदी की गारंटी एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने न्याय को जीत दिलाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मछुवा सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी गई थी। राज्य सरकार समाज को पुनः प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने मछुआ बोर्ड को बढ़ावा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में समाज के भवन के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी तथा समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। श्री शर्मा ने अपने करकमलों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

विधायक ईश्वर साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने विधायक पद तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार माना। छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश धीवर ने अपने सम्बोधन में समाज के रीति-रिवाजों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और समाज के संरक्षक रामकिशन धीवर, राधेश्याम चन्द्रवंशी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी और धीवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।