Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिहार चुनाव में जीत के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबिन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। बिहार चुनाव में जीत के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे. विमानतल पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मीडिया से चर्चा के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ भाषा दिवस है, छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूं. बिहार की जीत के लिए छत्तीसगढ़वासियों का धन्यवाद. बीजेपी के सभी कार्यकर्ता, जिन्होंने बिहार चुनाव में योगदान दिया उनका भी अभिनंदन है. इस जीत का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है. 

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस पर

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़  इतनी बड़ी बैठक को होस्ट कर रहा है. यह सब दिखाता है कि पूर्व पीएम अटल वाजपेयी ने जो छत्तीसगढ़ के निर्माण में काम किया और उसके विकास के लिए अब पीएम मोदी काम कर रहे हैं. हमने पहले ही कहा था कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे. तो हम संवारने का काम हम कर रहे हैं.

जिला अध्यक्षों की सूची पर क्या बोले प्रदेश प्रभारी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबिन से जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा किबैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे.

नक्सलवाद पर नितिन नबीन का बयान

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और पीएम मोदी का जो संकल्प है, उस पर काम चल रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार का भी वही संकल्प है. छत्तीसगढ़ के स्वभाव के अनूकूल ही प्रदेश विकसित हो यही उद्देश्य है.

कांग्रेस में सिर फुटव्व्ल जैसा स्थिति : नितिन नबीन

कांग्रेस पार्टी में विवाद की स्थिति के सवाल पर नितिन नबीन बोले कि जिस पार्टी का नेतृत्व ठीक ना हो और जो पार्टी नेतृत्व विहीन हो, उस पार्टी में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बनती ही है. कर्नाटक में राहुल गांधी के कारण ही तो मुख्यमंत्री को बौना दिखाने में लगे हुए हैं. इस तरीके का खेल छत्तीसगढ़ में भी चलता है. यहां भी एक दो लोग है.