Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने पूर्व सीएम से उनके निवास पर की मुलाकात, स्व. नंदकुमार बघेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कल शाम शोकाकुल बघेल परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सीएम बघेल से मुलाकात की और उनके दिवंगत पिता स्व. नंदकुमार बघेल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज , नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने काफी देर तक आपस में चर्चा की.

बता दें कि, कांग्रेस आलाकमान द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त नियुक्त किये जाने के बाद पायलट पहली बार दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे आए हुए है. कल उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों और 14 जनवरी से शुरू होने जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस की विस्तारित कार्यकरणी की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की. अब आज 11 बजे राजीव भवन में सुबह 11 बजे से इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी. प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट इस बैठक में सभी लोकसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे. इसके बाद सचिन पायलट दोपहर 2.15 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे.