Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…

रायगढ़. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों से अभद्र व्यवहार करने पर रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नोटिस थमाया है. नोटिस का लिखित जवाब 3 दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देना होगा.

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने बताया, बता दें कि न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 8 फरवरी को रायगढ़ जिले के रेंगारपाली कार्यकम स्थल पर पूर्व विधायक प्रकाश नायक व्हीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के साथ अर्मादित एवं अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सोशल मीडिया/पोर्टल न्यूज के माध्यम से संज्ञान में आया है. उनके द्वारा किए गए इस कृत्य से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धुमिल हुई है, जो पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.