Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डीडी सिंह के खिलाफ लगातार मुखर हो रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, अब इन जिलों के अफसरों ने की हटाने की मांग, सीएम को लिखा पत्र

रायपुर- सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की कमान संभाल रहे संविदा अधिकारी डीडी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. उन्हें हटाने के लिए पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने मोर्चा खोला ही हुआ है. अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अलग-अलग जिलों के अफसर भी उनकी नियुक्ति रद्द कर नियमित अफसर को सामान्य प्रशासन विभाग का कमान सौंपने की मांग को लेकर लामबंद होने लगे हैं.

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की सूरजपुर, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बेमेतरा, जशपुर, मुंगेली, सक्ती, रायपुर, नारायणपुर इकाई ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर डीडी सिंह को हटाने की मांग की है.

बता दें कि इससे पहले भी बस्तर इकाई के पदाधिकारी समेत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद, कवर्धा, बिलासपुर, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, गरियाबंद और रायगढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने डीडी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी.