Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत में शुरू होगी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, सरकार से मिली अंतिम मंजूरी

एलन मस्क की कंपनी Starlink को आखिरकार भारत सरकार से अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की अंतिम मंजूरी मिल गई है। इस ऐतिहासिक कदम के बाद अब भारत के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

100 से ज्यादा देशों में सक्रिय

Starlink की सेवाएं पहले से ही दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हैं। इसकी खासियत यह है कि यह खुले आसमान वाली किसी भी जगह पर काम करती है, चाहे वह सुदूर गांव हो या दुर्गम पहाड़ी इलाका।

IN-SPACe से पांच साल की अनुमति

भारत सरकार के इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) ने Starlink को अगले पांच साल तक देश में कमर्शियल ऑपरेशन की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी 7 जुलाई 2030 तक वैध रहेगी।

इसके साथ ही Starlink भारत में Eutelsat OneWeb और Reliance Jio के बाद तीसरी कंपनी बन गई है, जिसे सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिली है। यह मंजूरी Starlink को अपने Gen1 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के इस्तेमाल का अधिकार भी देती है।