Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दस्तावेज लेखक के साथ स्टाम्प वेंडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

रायपुर। दस्तावेज लेखक और स्टैंप वेंडर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के बैनर तले तीन दिनों से राजधानी के तहसील कार्यालय के बाहर अनिश्चितक़ालीन हड़ताल पर बैठे हैं.

छत्तीसगढ़ दस्तावेज़ लेखक एवं स्टैंप वेंडर संघ ने दस्तावेज लेखक शुल्क निर्धारित करने, ई- स्टाम्प पर कमीशन बढ़ाने, बैठने की स्थाई व्यवस्था करने, डिजिटलाइजेशन में आ रही समस्याओं के समाधान समेत अन्य माँगों के साथ 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अपनी मांगों से अवगत कराया था.

मांगों पर विचार करने का आश्वासन भी मिला था, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक संघ की माँगे पूरी नहीं की गई, जिसकी वजह से प्रदेश के हजारों दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर हड़ताल पर चले गए हैं. इसके साथ ही मांगों के पूरा न होने तक हड़ताल पर ही बैठने का निर्णय लिया है।