Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खाकी पर दाग : 4 महीने से लापता बेटी को खोजने के बदले मां से एएसआई ने मांगी रिश्वत, 20 हजार रुपये लेने का आरोप

बिलासपुर।  जनता की रक्षा के लिए पुलिस होती है, लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो उससे क्या ही न्याय की उम्मीद रखी जाए. एक ऐसा ही पुलिस की खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां चार महीने से गुमशुदा बेटी की शिकायत के बाद भी मां बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काट रही है. लेकिन पीड़िता को अब तक उसकी बेटी नहीं मिल सकी है. वहीं, बेटी को खोजने के लिए महिला से रिश्वत मांगने का भी मामला सामने आया है. पीड़िता ने एएसआई पर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है. घटना के बाद से पीड़िता लगातार कोटा थाना के चक्कर काट रही थी और पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगा रही थी. इसी दौरान थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से कहा कि उनकी बेटी का लोकेशन राजस्थान में मिला है और उसे वापस लाने के लिए भारी खर्च आएगा. एएसआई हेमंत पाटले ने पीड़िता से बेटी को वापस लाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की, हालांकि महिला ने 20 हजार रुपये दे भी दिए हैं. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि लोकेशन मिलने के बाद बेटी को वापस लाने के नाम पर यह रकम ली गई है, जो अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं.