Special Story

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आचार संहिता के पहले मिलेगा खेल अलंकरण : मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- तैयारी कर लिए हैं, जल्द होगा आयोजन, RI परीक्षा घोटाले की जांच को लेकर कही ये बात

रायपुर। खेल अलंकरण को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आचार संहिता के पहले खिलाड़ियों को अलंकरण मिलेगा. हम लोग अलंकरण की तैयारी कर लिए हैं. सीएम की व्यस्तता के कारण निर्धारित नहीं हो रहा है. हम लोग उत्साहित हैं. हम लोग देख रहे हैं कि कितना जल्दी ये आयोजन करें. आचार संहिता के पहले हो जाएगा इसका प्रयास है.

वहीं आरआई भर्ती परीक्षा की पटवारीयों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर मंत्री ने कहा कि अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है. शिकायत आएगी, लगेगा जांच करना है तो जांच कराएंगे. कोई दिक्कत नहीं है. बता दें कि RI भर्ती परीक्षा को लेकर पटवारी संघ ने आपत्ति जताई है. पटवारी संघ ने की RI भर्ती परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. इसके लिए संघ ने सीएम को पत्र लिख गड़बड़ी की आशंका जताई है.

पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा कि पटवारियों का विभागीय प्रमोशन नहीं हो रहा है. विभागीय परीक्षा नहीं हो रही है और भारी भ्रष्टाचार हो रहा है. मंत्रिमंडल के गठन से पहले परीक्षा पर संदेह हो रहा है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि पटवारियों द्वारा 7 जनवरी 2024 को विभागीय परीक्षा आयोजित की गई थी. उस समय मंत्रिमंडल गठन नहीं हुआ था और परीक्षा हो रही थी. हम लोगों को पूरा संदेह है ये परीक्षा निष्पक्ष रूप से नहीं हुई है. परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है. सभी को संदेह है. कई जिले के साथी चयनित हुए हैं. जबकि कई जिले के साथियों का चयन नहीं हुआ हैं. आपसे मांग है कि परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच हो.