Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ ) में संपूर्ण भारत में शांति समृद्धि सौहार्द्र हेतु किया गया विशेष अभिषेक, शांति धारा, एवं पूजन 

रायपुर।   श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में आज वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि के अवसर पर श्रावक गणों ने श्री पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रतिदिन चल रही आध्यात्मिक प्रयोगशाला शिविर में आज 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का रजत कलशों से विशेष अभिषेक,शांति धारा,एवं पूजन किया। मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज हमारा भारत देश आतंकवादी आक्रमणकारियों से बहुत ही बहादुरी से सामना कर रहा है। हमारी सैन्य शक्ति ने हमारे देश मान बढ़ाया है जिस पर हम सभी समाजजनों को गर्व है। जैन समाज अहिंसा को मानने वाला धर्म है। हमारे भारत देश में भगवान महावीर से लेकर बहुत से अहिंसा वादी पुण्य आत्माओं एवं विचारकों ने जन्म लिया है। समूचे विश्व को जैन धर्म की विचार धारा ने सदा ही अहिंसा और सत्य मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया है। संपूर्ण विश्व एवं भारत देश में शांति सौहाद्र समृद्धि बनी रहे इसलिए बड़ा मंदिर के जिनालयों में आज विशेष अभिषेक शांति धारा पूजन किया गया।

आज दिनाँक 11/05/2025 तिथि : वैशाख शुक्ल चतुर्दशी दिन : रविवार को सुबह 8.30 बजे श्रावक गणों ने जिनालय पहुंच कर शुद्ध धोती दुपट्टे धारण किए। मंगलाष्टक पाठ पढ़ कर प्रासुक जल को जल शुद्धि मंत्र पढ़ कर अभिषेक का जल शुद्ध किया। सभी ने अभिषेक पाठ पढ़ कर 23 वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को नाचते गाते जयकारों के साथ लाकर, पांडुशिला में श्रीकार लेखनं कर विराजमान किया। उपस्थित सभी श्रावकों ने श्रीजी का रजत कलशों से समता भाव पूर्वक अभिषेक किया एवं रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा भी की गई। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन मामा जी एवं को प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा का मंत्रोच्चार से शुद्ध वाचन श्रेयश जैन बालू द्वारा किया गया। शांति धारा उपरांत सभी ने भगवान की संगीतमय भक्ति भाव से आरती कर अपना जीवन धन्य किया। अंत में सभी ने अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर आज देव, शास्त्र,गुरु पूजन,एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान का पूजन कर “ॐ ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा मंत्रों” से अर्घ्य समर्पित किए। अंत में विसर्जन पाठ कर पूजन विसर्जन किया गया।