Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एसपी निखिल राखेचा ने जवानों के साथ 10 किमी की लगाई दौड़, लोगों को फिट रहने का दिया संदेश

गरियाबंद। फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस के जवानों ने शनिवार सुबह 10 किमी की दौड़ लगाकर लोगों को फिट और हेल्दी रहने का संदेश दिया. यह दौड़ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में कोड़ोहरदी मोड़ से ग्राम कोड़ोहरदी तक आयोजित की गई, इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था. वहीं दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस जवानों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया.

इस दौड़ में एसपी निखिल राखेचा के साथ उद्यंती-सीतानदी उपनिदेशक वरुण जैन, एएसपी जितेंद्र चंद्राकर, डीएसपी गोपाल वैश्य, STF कंपनी कमांडर इंद्र कुमार शिवानी और रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर सहित कई पुलिस अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया, 10 किमी की इस दौड़ में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के धर्मेंद्र कुमार यादव ने पहला स्थान हासिल किया, शिवकुमार दूसरे और शशिकांत महिलांगे तीसरे स्थान पर रहे, तीनों विजेताओं को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया.

इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे फिट रहने और अपने स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रतिदिन दौड़, व्यायाम, योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.