Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दक्षिण विधानसभा सीट उपचुनाव : विधायक राजेश मूणत ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, जीतेगी भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. इस सीट में चुनाव को लेकर सत्ता दल और विपक्ष बयान दे रहे हैं. साथ ही अपने-अपने जीत के दावे भी कर रहे हैं. वहीं दक्षिण विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तेज तैयारी पर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार लें, भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा.

पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई हैं. भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी हैं. पार्टी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे आम जानता के टच में रहते हैं, कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की सक्रियता बनी रहती है. भाजपा जहां चुनाव लड़ती हैं, जिसको भी कमल छाप मिलेगा वो विजय प्राप्त करेगा. अभी हर बूथ पर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम होने वाला है. 11 से 15 तक घर-घर तक जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा. हमारे लिए महत्वपूर्ण ये हैं कि राज्य के लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिलना चाहिए. कांग्रेस कितने भी बड़े चेहरे मैदान में उतार ले भाजपा का साधारण सा कार्यकर्ता जीतकर आएगा.

कांग्रेस के कर्ज वाले बयान पर राजेश मूणत ने कहा कि राज्य चलाने की चिंता भाजपा पर है. हमने छत्तीसगढ़ बनाया, हम ही संवारेंगे. कांग्रेस ने कितना कर्जा लिया सबके सामने है? डबल इंजन की सरकार है, अभी-अभी सरकार बनी है. सरकार को सात महीने हुए हैं. कांग्रेस तड़पने लगी है, चिंता न करें।

भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार के गौ नीति पर उठाए गए सवाल पर राजेश मूणत ने कहा कि भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का पन्ना पलट लें. गौठान की क्या हालत थी? प्रदेश के पंचायत को पार्टी के लिए चारागाह बना दिया था. आज भी सरपंच दुखी हैं कि पैसा कहां गया. करोड़ों-अरबों रुपये राजीव मितान क्लब के नाम पर खर्च करके चले गये. खेल का बढ़ावा तो नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने अपनी जेब जरूर भर ली. इसका जीता जागता उदाहरण मैंने विधानसभा में दिया है.