Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बेटे ने ले ली मां की जान, फिर पिता पर भी कर दिया हमला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

लोरमी। थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली पारिवारिक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर आरोपी दिनेश कोसले को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दिनेश कोसले ने घरेलू विवाद के दौरान लकड़ी के बट्टे से अपनी मां देवकी बाई कोसले के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने पिता समारू कोसले पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही फास्टरपुर पुलिस हरकत में आई और मुखबिर की जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को तेजी से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लकड़ी का बट्टा जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।