Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बीजापुर में जवानों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बले जवानों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से नक्सलियों के शव के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। शाम के वक्त भी दोनों तरफ से रूक-रूककर फायरिंग चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अब भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक मामला गंगालूर थाना इलाके का है। बताया जा रहा है यहां के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में सुरक्षा बल के जवान शनिवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि जवानों को क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी।

खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम से रुक-रुककर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। जवानों ने मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जंगल से 4 नक्सलियों के शव बरामद किये है। इसके साथ ही इंसास और एसएलआर राइफल के साथ ही अन्य हथियार और विस्फोटक बरामद कर जब्त किया है।