Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धूर नक्सल क्षेत्रों में जवानों ने ग्रामीणों के साथ धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंगनार, आलनार और तनेली में लहराया तिरंगा

दंतेवाड़ा। जिला दन्तेवाड़ा में आज स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर DRG तथा बस्तर फाइटर्स के साथ-साथ सीएएफ के जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में राष्ट्रध्वज फहराया. इन गांव को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है और बीते वर्षों में सुरक्षा बलों को यहां नक्सलियों की आमद खत्म करने में सफलता मिली है. DRG बस्तर फाइटर के जवान इन गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुखातिब हुए. ग्रामीण जवानों को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का न्यौता दिया जिसे जवानों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्रामीणों के साथ राष्ट्रध्वज फहराया.

इन क्षेत्रों में ध्वजारोहण पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज, पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में किया गया.

इस स्वतंत्रता दिवस पर जवानों द्वारा ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया. ग्रामीणों ने जवानों को बताया कि इस गांव में अब शांति व्याप्त है और हम सभी सुरक्षित महसूस कर रहे. बहरहाल अभी गांव में सड़क, पानी जैसी कुछ बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है जिसे प्रशासन के माध्यम से मांग किया गया है. जवानों ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल भेजने के लिए कहा साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया. समस्याओं का यथायोग्य समाधान करने के लिए आश्वासन दिया इसके पश्चात ग्रामीणों ने जवानों के साथ फोटो खिंचवाया. बाद ग्रामीणों ने जवानों को विदाई दी.