Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुकमा मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता : स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा और दो महिला नक्सली ढेर, 303 राइफल-BGL लॉन्चर बरामद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तुमालपाड़ जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हुई. जवानों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. इनमें 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर माड़वी देवा शामिल है. साथ ही मुठभेड़ में पोड़ियम गंगी (सीएनएम कमांडर) और सोड़ी गंगी (एरिया कमेटी सदस्य) मारे गए हैं. मौके से कई हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था. रविवार सुबह जवानों के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियों का जवाब दिया. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही. मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा, सीएनएम कमांडर पोड़ियम गंगी और एरिया कमेटी सदस्य सोड़ी गंगी ढेर हुए हैं.

मौके से कई हथियार और विस्फोटक बरामद

इस दौरान मौके से 303 राइफल, BGL लॉन्चर्स, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. जवानों का क्षेत्र में संघन सर्च अभियान जारी है.