Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांकेर मुठभेड़ में घायल जवान खतरे से बाहर, गृहमंत्री शर्मा ने कहा – कोई भी माध्यम हो, नक्सलियों से बात करने तैयार है सरकार

रायपुर- डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर कांकेर मुठभेड़ में घायल जवानों का हालचाल जाना. घायल जवानों के खतरे से बाहर बताया जा रहा है. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा, खून बहाने से समस्या का समाधान नहीं होगा. आज भी हम बात करने के लिए तैयार हैं. नक्सली जितने लोग भी आए हम बात करने के लिए तैयार हैं. जिस माध्यम से बात करना चाहते हैं हम करेंगे.

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, बगैर रणनीति के इतनी बड़ी सफलता नहीं मिलती. अब रणनीति को उजागर नहीं किया जा सकता है. सालों बाद इतनी बड़ी सफलता मिली है. 29 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया है. दो जवानों को हॉस्पिटल लाया गया है, जहां इलाज जारी है. दोनों जवान के पैर में गोली लगी है. डॉक्टरों से हाल चाल जाना तो डॉक्टरों ने ख़तरे से बाहर बताया है. डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा, 2010 अप्रैल का महीना था और 76 जवान शहीद हुए थे. ऐसे में दिल्ली में कुछ लोगों ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां बाटी थी.

डॉक्टर प्रीतम अग्रवाल ने बताया, सूर्यकांत DRG के जवान के दोनों जांघ में गोली लगी है. BSF जवान रमेश चंद्रा के घुटने के नीचे गोली लगी है. दो जवान के पैर में गोली आर पार हुई है. इलाज में कई विभाग के डॉक्टर एवं अन्य टीम जुटी है. अर्थों सर्जन, आयीसीयू केयर की टीम इलाज में तैनात हैं. दोनों जवान खतरे से बाहर हैं.