Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री श्री साय से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत व चंद्रहास ने की मुलाकात

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर में सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत बंजारे और चंद्रहास यादव ने मुलाकात की। साकेत ने पटना- बिहार में आयोजित जूनियर सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री साकेत एवं श्री यादव की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके टीम की अच्छे प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। इससे बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

41 वें जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पटना-बिहार में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक हुआ था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचने तक अजेय रही। छत्तीसगढ़ के टीम ने दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब, केरल, और आंध्र प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।