Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

1,50,900 रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर।  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटीबंध इलाके से हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में 15.09 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,900 रुपये आंकी गई है.

थाना आमानाका के पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2 फरवरी  को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटीबंध स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु (30) को पकड़ लिया. प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नु पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी साकरे मुर्गी फार्म, टाटीबंध, रायपुर बताया. तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से दो सफेद प्लास्टिक पॉलिथीन में 15.09 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई. मौके पर ही फॉरेंसिक जांच करवाई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन है.

पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर पंचनामा तैयार किया. साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह इस अवैध कारोबार में कितने समय से लिप्त था और उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं.