Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पहाड़ पर मिला 13 दिन से लापता युवक का नर कंकाल, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित रीरी पहाड़ पर नर कंकाल मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है. सुबह घूमने गए ग्रामीणों ने नर कंकाल दिखने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लुण्ड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नर कंकाल की शिनाख्त कोइलारी गांव के निवासी महेश कुजूर के रूप में हुई है. मृतक महेश बीते 13 दिनों से घर से लापता था. परिजनों का कहना है कि वह घर से बिना कुछ बताए अचानक निकला और फिर घर नहीं लौटा.

वहीं आज अचानक पहाड़ी पर उसके नर कंकाल मिलने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.