Special Story

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक

Shiv Mar 16, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित…

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रचा गया इतिहास, पहली बार हिन्दी विषय के दृष्टिबाधित शोध छात्र का हुआ पीएचडी वायवा…

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रचा गया इतिहास, पहली बार हिन्दी विषय के दृष्टिबाधित शोध छात्र का हुआ पीएचडी वायवा…

Shiv Mar 16, 2026 2 min read

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग तथा हेमचंद…

March 16, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री के जनदर्शन में बहनों की मुलाकात, महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर-     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। आज पहले ही दिन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों एवं विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। जनदर्शन में मुख्यमंत्री सहज रूप से सभी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन ले रहे हैं। माताओं एवं बहनों के समूह ने महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रूपए मिलने से उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या दूर हो रही है। इस राशि से बहने अपने बच्चों की आवश्यक जरूरतों को भी पूरी कर रही है। महतारी वंदन योजना से माताओं एवं बहनों को आर्थिक रूप से संबल मिला है।