Special Story

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी…

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च को, बनेगा रोड सेफ्टी क्लब

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च को, बनेगा रोड सेफ्टी क्लब

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए और…

“क्या छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं? कुलपति नियुक्तियों पर अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरा”

“क्या छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं? कुलपति नियुक्तियों पर अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरा”

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर…

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर स्थित गुरु…

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 4 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के…

March 14, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर 15 मार्च को ‘चंड्र जी रात’ कार्यक्रम, बीटीआई ग्राउंड में जुटेगा सिंधी समाज

रायपुर। सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा 15 मार्च को बीटीआई ग्राउंड, शंकरनगर में भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम “चंड्र जी रात” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सिंधी संस्कृति, सिंधु घाटी सभ्यता और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी और पवन प्रीतवानी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि “चंड्र जी रात” कार्यक्रम पिछले 17 वर्षों से लगातार बीटीआई ग्राउंड में आयोजित किया जाता रहा है और इसे लेकर रायपुरवासियों में विशेष उत्साह रहता है।

पंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, सतीश थौरानी, आनंद कुकरेजा और अध्यक्ष अमर गिदवानी के अनुसार कार्यक्रम संत सानिध्य में संपन्न होगा। इसमें साईं युधिष्ठिर लाल जी, संत साईं लाल दास जी चक्करभाटा, गोदड़ी धाम से अम्मा मीरा देवी सहित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थौरानी, सेंट्रल सिंधी पंचायत अध्यक्ष आनंद कुकरेजा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष का “चंड्र जी रात” कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। इसमें न्यूज18 इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवानी (दिल्ली), विश्व सिंधी सेवा परिषद के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन लायन राजू मनवानी (मुंबई), रॉक स्टार नील तलरेजा, गायिका मंजूश्री आसुदानी, बेबी फ्रांसी और बेबी कशिश सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के दौरान आनंद मेला भी आयोजित किया जाएगा, जहां सिंधी व्यंजनों की विशेष श्रृंखला देखने को मिलेगी। इसमें कढ़ी-चावल, दाल पकवान, सिंधी पकौड़ा, पापड़, खीचा, फलूदा, शरबत, माजून की मिठाई सहित कई पारंपरिक व्यंजन और अन्य स्टॉल लगाए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार हर वर्ष इस कार्यक्रम में 15 से 20 हजार लोग शामिल होते हैं और इस बार इससे भी अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। महापंचायत के पदाधिकारियों ने समाजजनों से संतों का आशीर्वाद लेने और कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।