इस साल चांदी ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, पहली बार 1.11 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची कीमत
आम निवेशकों के बीच सोना और शेयर लंबे समय से पसंदीदा निवेश विकल्प रहे हैं, लेकिन साल 2025 में इनसे ज्यादा फायदा चांदी ने अपने निवेशकों को दिया है। इस साल अब तक चांदी ने सबसे अधिक 29.54% का बंपर रिटर्न दिया है, जो सोना, निफ्टी और बैंक निफ्टी से कहीं ज्यादा है।
जनवरी 2025 से 11 जुलाई 2025 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो:
- चांदी: 29.54% रिटर्न
- सोना: 27.45% रिटर्न
- निफ्टी 50: 6.37% रिटर्न
- बैंक निफ्टी: 11.59% रिटर्न
चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी
भारत में चांदी की कीमतें इतिहास में पहली बार ₹1.11 लाख प्रति किलो के पार निकल गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी ने ₹1,11,750 प्रति किलो का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर छू लिया।
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिली और यह 700 रुपये बढ़कर ₹99,370 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।






