Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘अभिमन्यु की तरह की जा रही घेराबंदी’ : पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने मीनल चौबे पर कसा तंज

रायपुर।  रायपुर पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कि मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष थीं और सरकार में थीं, तब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप क्यों रही? क्या उस समय मीनल चौबे आटा गूंथ रही थीं या रोटी बना रही थीं? उस समय सवाल क्यों नहीं उठाई. ढेबर ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ‘अभिमन्यु की तरह घेराबंदी की जा रही है’.

दरअसल, रायपुर नगर निगम में मतदान करने के बाद पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ‘अभिमन्यु की तरह मेरे लिए घेराबंदी की जा रही है’. मीनल चौबे आज महापौर के चुनाव लड़ रही हैं तो आरोप लगा रही हैं, जब वो नेता प्रतिपक्ष थीं और 13 महीने तक सरकार में रही, तब उन्होंने भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करवाई. एजाज ढेबर ने कहा कि क्या उस समय मीनल चौबे आटा गूंथ रही थीं या रोटी बना रही थीं? या फिर कपड़ा धोने में मस्त थीं? सवाल क्यों नहीं उठाई.

ढेबर ने कहा मेरे कार्यकर्ताओं और मेरे वार्ड की महिलाओं को जबरदस्ती पुलिस उठाने का काम कर रही है. रात को उठा-उठा कर जेल भेजा गया, थाने में बैठाया गया. यह तानाशाही का सत्ता का दुरुपयोग है. एजाज ढेबर ने यह भी कहा कि आरोप पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दिया जाता है.