Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्री प्रयास एजुकेशन सोसाइटी ने धूम-धाम से कराया सामुहिक विवाह, पुलिस परिवार ने किया कन्यादान..

रायपुर।  राजधानी रायपुर में श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की ओर से भैरव नगर में आदर्श विवाह का आयोजन किया गया. इसमें 7 युवक-युवतियों को विवाह के शुभ बंधन में बांधा गया. इसमें एक बेटी के माता और पिता नहीं है. उनका कन्यादान पुलिस परिवार द्वारा किया गया. कई जोड़े में किसी की मां नहीं है. तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया है. संस्था के प्रमुख महेश नेताम ने बताया कि बीते तीन साल से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का सहयोग करना रहा है. 

इस वर्ष शहर के 15 सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजन किया गया है. जिसमें शादी के मंडप, दहेज, कपड़ा, चपहर बर्तन, भोजन, उपहार जैसे कई वस्तुओं का इंतजाम पुलिस परिवार के द्वारा किया गया.

छत्तीसगढ़ी विवाह गीतों के साथ बारात का स्वागत किया गया. इसके बाद पुलिस परिवार, वर-वधू पक्ष के लोग, श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी, छग महिला स्व-सहायता समिति, लायन्स क्लब, जय भैवर बाबा महिला समिति के सदस्य बाराती बनकर शामिल हुए. 

दोपहर 2 बजे बाराती नगर भ्रमण के लिए निकले. इसमें भगवान शिव-पार्वती, मां दुर्गा, मां काली की झांकी देखने को मिली. बारात में दूल्हा-दुल्हन को गाड़ी में बिठाकर नगर भ्रमण कराया गया. वर-वधू को आशीर्वाद देने चार हजार से भी अधिक शहरवासी, पुलिस परिवार और संस्थान के सदस्य शामिल हुए. लोगों ने बेड, वॉशिंग मशीन, कूलर, बर्तन, कपड़े, गृहस्थी जीवन में उपयोगी वस्तुओं को उपहार स्वरूप दिया.

देखें वीडियो: