Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्री महावीर जन्म कल्याणक उत्सव समिति द्वारा मुमुक्षु बहन राखी सांखला का अभिनंदन समारोह श्री जिनकुशल सुरी जैन दादा बाड़ी हुआ में संपन्न

रायपुर।     मुमुक्षु बहन राखी सांखला निवासी डौंडीलोहारा प्रवासी का श्री जिनकुशल सुरी जैन दादाबाड़ी में हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 रायपुर द्वारा किया गया। श्री जिनकुशल सुरी जैन दादा बाड़ी में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 के पदाधिकारीगण ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर अपना वक्तव्य रखा,व दीक्षा की अनुमोदना की।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया कि नवकार मंत्र के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। नवकार मंत्र की महिमा गाते हुए सभी ने मुमुक्ष बहन राखी सांखला की अनुमोदना की। कार्यक्रम में महेंद्र कोचर एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष महावीर कोचर महासचिव सिद्धार्थ डागा एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र डागा ने अपना वक्तव्य रखा। उपस्थित महिला मंडल ने स्वागत गीत के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी। सभी संघ एवं मंडल द्वारा मंच पर विराजित सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, महासचिव सिद्धार्थ डागा ने मुमुक्षु बहन का परिचय पढ़कर सुनाया व उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने दीक्षार्थी बहन को अभिनन्दन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुमुक्षु बहन राखी सांखला का भगवती दीक्षा समारोह प.पु.आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी मा.सा. के मुखारविंद से दिनांक 7 फरवरी 2025 को राजस्थान के नोखामंडी में होना तय हुआ है।

इस अवसर पर उपस्थित मुमुक्षु बहन राखी सांखला के पिता मुखेश सांखला एवं माताजी ललिता सांखला निवासी डौंडीलोहारा पूरे परिवार के साथ उपस्थित थे। मुमुक्षु बहन ने सभी का आभार प्रकट किया व भगवती दीक्षा दिनांक 7 फरवरी के दिन सभी को नोखामंडी राजस्थान पधारकर आशीर्वाद देने की भावभरी विनती की।

इस अवसर पर विशेष रूप से महेंद्र कोचर, मनोज कोठारी एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर महासचिव सिद्धार्थ डागा, कोषाध्यक्ष वीरेंद डागा के साथ समाज के धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।