Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयान पर मांगा जवाब

रायपुर। महासमुंद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद चंद्राकर को पार्टी कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने और अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस महासमुंद ज़िला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर की ओर से भेजा गया है।

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस द्वारा आयोजित आर्थिक नाकेबंदी अभियान के तहत ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्राकर शामिल नहीं हुए। इसके बजाय उन्होंने स्वतः का अलग कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे पार्टी अनुशासन और एकता पर सवाल खड़े हुए हैं।

सोशल मीडिया में पार्टी छवि को पहुंचाई ठेस

ज़िला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि विनोद चंद्राकर द्वारा सोशल मीडिया पर की गई गतिविधियों से पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंची है।

जारी नोटिस में प्रमुख बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है, जिनमें प्रमुख हैं: ज़िला कमेटी के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहना, अलग कार्यक्रम आयोजित करना, पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा, सोशल मीडिया में अनुचित प्रचार, संगठनात्मक निर्णयों की अवहेलना शामिल हैं।

ज़िला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि पूर्व विधायक निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।