Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस जारी, अपने पार्टी के 2 नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

रायपुर- कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन पर अनुशासनहीनता और कांग्रेस की छवि धूमिल का आरोप लगाया गया है. AICC के सदस्य अरुण सिसोदिया ने सार्वजनिक तौर पर कोष में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप लगाया था. जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 3 दिनों में जवाब मांगा है.

बता दें कि बीते दिन कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पूर्व सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा पर AICC के सदस्य अरुण सिंह सिसोदिया ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया था. अरुण सिसोदिया ने अपने पत्र के आधार पर सबंधित लोगों पर जांच की मांग की थी. अरुण सिसोदिया ने कहा है कि 2 माह पहले पार्टी फंड में अनियमितता का मामला सामने आया था, जिसकी जांच के बाद मैने यह पत्र लिखा है.

उन्होंने कहा था कि रामगोपाल अग्रवाल और विनोद वर्मा के बेटे की कंपनी को 5 करोड़ 89 लाख रुपए का भुगतान कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया गया है, जिन्होंने पार्टी के पैसे का दुरुपयोग किया है. उन पर कारवाई करने की मांग की थी. साथ ही यह भी कहा था कि मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, पार्टी में अगर सच बोलना बगावत है तो मैं बागी हूं और अगर पार्टी कार्रवाई करती है तो मैं राहुल गांधी, दीपक बैज और चरणदास महंत के साथ खड़ा हूं.