Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

जांजगीर-चांपा। काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

ऑनलाइन काम नहीं करने पर पटवारियों से जवाब मांगा गया है. बता दें कि जिले में 16 अगस्त से राजस्व का कामकाज ठप है. पटवारियों ने कोई ऑनलाइन काम नहीं किया है, जिससे जनता को परेशानी हो रही है. पटवारियों के रवैये को आचरण नियम 1965 के खिलाफ माना गया है.

सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन करने पर जांजगीर तहसील के 40 पटवारी, चांपा तहसील के 32, पामगढ़ तहसील के 28 और अकलतरा तहसील के 42 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. सभी पटवारियों को 3 दिन में जवाब देना होगा. जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने पर 1966 नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.