Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हार्डवेयर व्यापारी के लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक की हालत गंभीर, इलाज जारी…

दंतेवाड़ा।  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक व्यापारी की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. हादसे में एक ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक के पेट में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.  तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, जय माजीसा हार्डवेयर के संचालक देवकरण बुरड़ अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सफाई के लिए शुक्रवार सुबह तेल लेने गया हुआ था. इस दौरान देवकरण बाजार के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स संचालक प्रमोद तोमर को पिस्टल दिखा रहा था. तभी अचानक पिस्टल से गोली चली और दुकानदार के पेट में लगी. हादसे में दुकान मालिक प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया.

जिला अस्पताल से घायल को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि घायल युवक के पेट से गोली निकाली जा चुकी है, हालांकि हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. पिस्टल को जब्त कर लिया गया है.