Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेल यात्रियों को झटका! इतवारी पैसेंजर समेत 8 ट्रेनें कैंसिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। रेल यात्रियों की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण होना है, जिसके लिए गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है. विकास कार्य के चलते रेलवे ने 11 और 12 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है, जिसके कारण रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

11 जनवरी

गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर.

गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर .

गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर.

गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर.

गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर.

गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर.

12 जनवरी

गाड़ी संख्या 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर.

गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर .

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां 

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68862): 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली यह ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी. यह बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी. गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861): 11 जनवरी को यह गाड़ी गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी.