Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों को झटका : एक अप्रैल से महंगी होगी शराब, जानिए कितने रुपए की होगी बढ़ोतरी…

रायपुर- छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलते ही विष्णुदेव सरकार ने कई योजनाओं और व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए नई व्यवस्थाओं को लागू किया है. बताया जा रहा कि प्रदेश सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू करने जा रही है. नई आबकारी नीति के तहत जहां सरकार ने देसी दारू के सिंडिकेट को खत्म करने का फैसला लिया है. वहीं दूसरी ओर अब शराब की पौव्वा से लेकर बोतल तक की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई आबाकारी नीति लागू होने जा रही है. नई आबकारी नीति के तहत प्रशासन ने आबकारी विभाग को वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग को 11,000 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का टारगेट दिया है. वहीं सरकार ने फिर से शराब दुकानों में आहता शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है.