दीक्षांत समारोह में शोभा महेश्वर को आत्महत्या व तनाव विषय पर शोध के लिए गोल्ड मेडल और डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित
बिलासपुर। शासकीय माता सबरी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में इस वर्ष 64 प्रोफेसरों और 150 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियाँ प्रदान की गईं। कई शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इसी दौरान आत्महत्या, तनाव और चिंता विषय पर उत्कृष्ट शोध के लिए शोभा महेश्वर को गोल्ड मेडल के साथ डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा महेश्वर को बधाई देते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण सामाजिक माहौल में उनका शोध अत्यंत प्रासंगिक है और उनकी यह उपलब्धि लंबे समय तक समाज के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमन डेका की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।






