Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शासकीय कार्य में बाधा डालने पर शोएब ढेबर को भेजा गया जेल

रायपुर। पूर्व महापौर ऐजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है. जेल मैन्युअल का उलंघन और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में गंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है. शोएब ढेबर शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर का बेटा है. गंज थाना में जेल पहरी की शिकायत पर शोएब के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

केंद्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर ने मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी को धौंस दिखाते हुए गाली गलौज किया था और अवैधानिक रूप से मुलाकात कक्ष में अपने पिता से मुलाकात करने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरन प्रवेश किया था. इस मामले में शोएब ढेबर के खिलाफ थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया था.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंज पुलिस की टीम ने प्रकरण में आरोपी शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया. बता दें कि हाल ही में शोएब ढेबर को सेंट्रल जेल रायपुर के मुलाकात कक्ष से आगामी तीन माह के लिए प्रतिबंधित किया गया है. शोएब ढेबर जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा डाला था, जिसके चलते यह प्रतिबंध लगाया गया है.