Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वाइन फैक्ट्री के पानी से दूषित हो रही शिवनाथ नदी, पर्यावरण संरक्षण मंडल की रिपोर्ट पर कोर्ट ने प्रबंधन को किया तलब

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिले के धूमा गांव में स्थित भाटिया वाइन फैक्ट्री में पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान जांच टीम को फैक्ट्री में पर्यावरण संरक्षण के नियमों के विरुद्ध कई खामियां मिली, जिन्हें लेकर जांच टीम ने फैक्ट्री पर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूएशन एक्ट की धारा 33 के तहत पेनाल्टी लगाने के साथ ही कमियों को दूर करने की चेतावनी दी है.

हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश

पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम को निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री के बाहर गंदगी मिली. इसकी जानकारी चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच में दी गई. इस मामले में हाई कोर्ट ने फैक्ट्री प्रबंधन से परिपालन रिपोर्ट मांगी है. वहीं मामले की सुनवाई 7 दिन बाद होगी.

फैक्ट्री के गंदे पानी से शिवनाथ नदी हुई दूषित

बता दें, मुंगेली के धूमा गांव में संचालित भाटिया वाइस फैक्ट्री से गंदा पानी नाले के जरिए शिवनाथ नदी में बहाया जा रहा था. इससे लाखों मछलियां और दर्जनों मवेशी मारे गए. बदबू और प्रदूषण से आसपास के गांवों के ग्रामीण परेशान हैं. इस मामले में अब हाई कोर्ट संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है.

वहीं इससे पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण मंडल को निरीक्षण के आदेश दिए थे. जिसके बाद आज सुनवाई के दौरान जांच टीम ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जारी नियमों का उल्लंघन होने की जानकारी देते हुए अदालत को रिपोर्ट सौंपी है.