Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फिल्मों में हीरोइन बनाने का सपना दिखाकर बनाया हवस का शिकार

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक युवती को भोजपुरी फिल्मों में हीरोइन बनाने का झांसा देकर उसके साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की का इंस्ट्राग्राम के जरिए आरोपी युवक से परिचय हुआ था। जिसने भोजपुर फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर लड़की को बिहार के पटना बुलाया। इसके बाद यहां लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के साथ ही उसके अश्लील वीडियों रिकार्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिये। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिए ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सूरजपुर के चांदनी बिहरपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वर्ष 2023 में इंस्ट्राग्राम के जरिये उसकी दोस्ती पटना निवासी चिंतामणि से हुई थी। उसके बाद मोबाइल से बातचीत होने लगी। इसी दौरान उसने आरोपी युवक ने उसे भोजपुरी फ़िल्म में हीरोइन व सिंगर बनाकर फिल्मों में काम देने के साथ ही डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह दिलाने की बात कही। लड़की आरोपी चिंतामणी नामक युवक के झांसे में आ गयी और वह उसके कहने पर उससे मिलने पटना बिहार पहुंच गयी।

जहां उसने उसे किराये में कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी ने लड़की को बंधक बनाकर रख लिया गया। करीब एक माह बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर वापस अपने घर पहुंची।इसके बाद आरोपी युवक ने उसे काल कर उससे पैसों की मांग करने लगा। आरोपी ने पैसा नही देने पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी की धमकी से डरकर पीड़ित युवती दोबारा उसके पास पटना पहुंची।

जहां उसने पीड़िता को बंधक बनाकर दोबारा उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बाद आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो फेसबुक की फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने पटना बिहार में छापामार कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चिंतामणी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।