Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट पर शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टर को किया सस्पेंड, एमसीआई ने कॉलेज प्रशासन से मांगी जांच रिपोर्ट…

दुर्ग। श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंसेस के डॉक्टर (यूरोलोजिस्ट) के सोशल मीडिया में किए पोस्ट पर बवाल मचा हुआ है. मामले की पीएमओ तक हुई शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने संबंधित डॉक्टर को निलंबित करते हुए शोकॉज नोटिस जारी किया है, वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है.

बता दें कि श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंसेस में पदस्थ डॉक्टर शिवेंद्र सिंह तिवारी ने अपने सोशल मीडिया ग्रुप में पहलगाम हमले के बाद भारत में चल रहे राजनीतिक बयानों को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था. इस वायरल पोस्ट पर आईएमए के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार और कॉलेज प्रबंधन से आपत्ति जताई. इसमें रजिस्ट्रार से डॉक्टर को एथिक्स कमेटी के जरिए जवाब तलब करने कहा था.

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और गुरुवार देर शाम डॉ शिवेंद्र सिंह तिवारी को 15 दिन के लिए निलंबित करने का फैसला किया. इसके साथ ही एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.