Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोलकाता से छत्तीसगढ़ में मैनेज होता था विदेशी बालाओं का सेक्स रैकेट, मास्टर माइंड तक पहुंची रायपुर पुलिस…

रायपुर।  राजधानी रायपुर में वकील के साथ उज्बेकिस्तान की युवती के सड़क हादसे के बाद से मचा बवाल सेक्स रैकेट तक पहुंच गया. पुलिस ने रायपुर से कोलकाता तक इस पूरे मामले की जांच शुरू की तो पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे विदेशी बालाओं के सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ. अब खबर है कि इस मामले में रायपुर पुलिस कोलकाता के उस मास्टर माइंड तक पहुंच गई है तो पूरे छत्तीसगढ़ में विदेशी बालाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने मैनेजमेंट का खेल करता था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज मंगलवार को पुलिस इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासे कर सकती है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीम ने कोलकाता में छापेमारी करके रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई शहरों में सेक्स रैकेट चला रहे मास्टरमाइंड को दबोच लिया है. दस्तावेजी कार्रवाई के बाद मंगलवार तक आरोपी को रायपुर लाने की संभावना है. इधर तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाने में व्यापार विरोधक अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आधा दर्जन एजेंट पहले ही पुलिस गिरफ्त में हैं. गिरफ्तार नारोपियों में रायपुर के दो एजेंटों के साथ अंबिकापुर और कवर्धा में रह रहे मास्टरमाइंट के दो और लिंक शामिल हैं. सूत्रों का दावा है कि कोलकाता में बैठे मास्टरमाइंड ने मुंबई में अपने इंटरनेटमेंट एजेंसियों के लोगों की मदद से पूरे छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का जाल बिछाया था. वेबसाइट के जरिये कॉल आने पर वे लोग वाट्सएप से रैकेट में शामिल युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा करते और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर होते ही सफेदपोश ग्राहकों को रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर और बिलासपुर के होटलों में भेज ये जिस्म का गंदा खेल संचालित कर रहा था.

उजबेकी युवती से रोड एक्सीडेंट के बाद शुरू हुई सेक्स रैकेट की जांच

5 फरवरी की रात को उज्बेकी युवती ने नशे में कार चलाते हुए दो बाइक सवारों को टक्कर मारी और जमकर हंगामा किया. इसी के बाद पुलिस जांच में सेक्स रैकेट की बात सामने आई. पुलिस ने उज्बेकी युवती और डीआरआई से जुड़े अधिवक्ता भावेश आचार्य के खिलाफ नशे में कार चलाने और लाइसेंस नहीं होने के बाद भी गाड़ी देने का खुलासा होने पर गैर इरादतन हत्या और एक्सीडेंट का केस दर्ज किया था. एक घायल युवक की मौत के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है. दूसरी तरफ रायपुर के दो एजेंट रवि ठाकरे एवं मोहन को हिरासत में लिया जा चुका है. पिकाडली मोहबाबाजार, फ्लोरेंस तेलीबांधा एवं ग्रैंड नीलम होटल में भी एक उजबेकी तथा दिल्ली व हैदराबाद की तीन युवतियां पकड़ी गई हैं. जिनके बयान के आधार पर पीटा एक्ट के तहत दो अपराध दर्ज करके कवर्धा, अंबिकापुर एवं कोलकाता में छापेमारी की गई. कोलकाता से मास्टरमाइंड एवं अंबिकापुर व कवर्धा से एजेंट गिरफ्त में लिए गए हैं.