Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सेक्स रैकट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, फिल्मी स्टाइल में मारी रेड, 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार

जगदलपुर।  शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां एक किराए के मकान में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा था. जहां जाल बिछाकर पुलिस की टीम ने रेड मारी. छापेमारी में 3 महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र के तेतरखूंटी में की गई. 

जाल बिछाकर मारी रेड, दबोचे गए आरोपी 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय व्यक्ति ने थाना बोधघाट में शिकायत की थी कि तेतर खूंटी में किराए के मकान में कुछ लडकियां देह व्यापर कर रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने एएसपी, सीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की. पॉइंटर नियुक्त ने आरोपी युवती से फोन पर बात की, इस दौरान युवती ने अपना नाम कविता साहू बताया. उसने कहा कि  वह तेतरखूंठी इलाके में सेक्स के लिए लड़की उपलब्ध करा सकती है, और एक बार का रेट 1500 रुपये होगा. 

इसके बाद पुलिसकर्मी (पॉइंटर) ने निर्देश के अनुसार बताए गए मकान पर पहुंची. जहां पॉइंटर ने 1500 रुपए आरोपी युवती को थमाए, जब सौदा पक्का हो गया उसने इशारा किया और पुलिस की टीम ने रेड मार दी. कार्रवाई से हड़कंप मच गया. घर के कमरे से तीन महिला और 2 पुरुष को दबोचा गया. 

पूछताछ में खुलासा

दबिश के दौरान मौके से “कविता साहू” उर्फ मानसी, पूजा नाग उर्फ मोना, केश कुमारी उर्फ किरण कोर्राम उर्फ मान्या, प्रवीण ए. पी. प्रकाश एस. और विपिन एम. जी. को पकड़ा गया. महिला पुलिस अधिकारियों गोदावरी नागवंशी और सुजाता डोरा की पूछताछ में मुख्य आरोपी कविता साहू ने स्वीकार किया कि वह देह व्यापार के लिए पूजा नाग और केश कुमारी को अपने पास रखती थी, जबकि प्रवीण और विपिन रेगुलर ग्राहक थे. आरोपियों के कब्जे से 4,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पांचों के खिलाफ थाना बोधघाट में पीटा एक्ट की धारा 3 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.