Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अबूझमाड़ में पुलिस मुठभेड़ में दो महिला सहित सात नक्सलियों की मौत, AK-47 के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद…

नारायणपुर- नारायणपुर-कांकेर के सीमावर्ती इलाके में डीआरजी/ एसटीएफ जवानों की संयुक्त पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में दो महिला सहित सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के शव के साथ एक एके-47 के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को नारायणपुर/कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबूझमाड़ में डीआरजी और एसटीएफ जवानों संयुक्त टीम नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी. 30 अप्रैल को सुबह 6 बजे ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.

मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक दो महिला माओवादी सहित कुल सात माओवादी कैडर के शव बरामद किेए गए, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है. सर्च के दौरान नक्सलियों के डेरे से पुलिस ने एक AK-47 के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है. सर्चिंग अभियान के पूरा होने के बाद पृथक से विस्तृत जानकारी दी जाएगी.