Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

व्यापारी के घर सात नकाबपोशों ने दिया लूट को अंजाम, जाते-जाते पुलिस को इत्तला नहीं करने की दी हिदायत…

गरियाबंद। जिले के छुरा थाना के चरौदा गांव में बीती रात 7 नकाबपोशों ने व्यापारी के घर घुसकर चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दिया. लुटेरे घर में रखे तीन से चार लाख रुपया नगद के साथ लगभग 400 ग्राम सोने के जेवर लूटकर ले भागे. घटना के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है.

लुटेरों ने चरौदा गांव में निवासरत सूर्यकांत अग्रवाल के घर लूट को अंजाम दिया. नकाबपोश लुटेरों ने घर के पीछे से अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर के सदस्यों से मोबाइल लूटकर एक कमरे में बंद कर लूट को अंजाम दिया. जाते-जाते लुटेरों ने पुलिस को खबर नहीं करने की हिदायत तक दे डाली.

व्यापारी ने लुटेरों के जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. सुबह होते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच टीम वारदात को अंजाम देने के तरीकों के साथ लुटरों के बारे में पूछताछ में जुटी है. पुलिस के आला अफसरों ने जल्द की अपराधियों तक पहुंचने की बात कही है.