Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सर्वर का संकट: परीक्षा फॉर्म भरने में स्टूडेंट्स को हो रही परेशानी, NSUI ने अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान लगातार तकनीकी समस्याएँ उत्पन्न होने के कारण छात्र-छात्राओं में भारी असंतोष देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट बार-बार डाउन होने के चलते विद्यार्थियों को अपने फॉर्म समय पर भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी बाधित हो रही है।

बता दें कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से दो प्रमुख माँगें रखी गई हैं—

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तीथी सारणी को बढ़ाया जाए, ताकि सभी विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उत्पन्न सर्वर समस्या का तात्कालिक निराकरण किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी कठिनाइयाँ दोबारा न उत्पन्न हों।

इस अवसर पर NSUI विश्वविद्यालय इकाई के नेता रजत ठाकुर ने कहा, “लगातार सर्वर समस्या के कारण सैकड़ों विद्यार्थी परेशान हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वह विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी खामियों को दूर करे और फॉर्म भरने की समय सीमा बढ़ाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो NSUI छात्र हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।”

NSUI पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय इकाई ने स्पष्ट किया कि संगठन सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर परिस्थिति में छात्र हितों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव रजत ठाकुर, हर्ष शर्मा, अंश तिवारी, मोहित बंजारे, वेणु सहित कई अन्य छात्र नेता उपस्थित थे। विद्यार्थी वर्ग ने उम्मीद जताई है कि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र ही सर्वर समस्या का समाधान करेगा और फॉर्म भरने की समय सीमा बढ़ाकर सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करेगा।