Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गंभीर लापरवाही : 3 घंटे चेयर पर बैठा रहा मरीज, नहीं पहुंचा अस्पताल स्टाफ, इलाज नहीं मिलने से ग्रामीण की हुई मौत

बीजापुर।     बीजापुर जिले के मोदकपाल में संचालित पालागूडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है. दरअसल एक व्यक्ति थाने के पास बेसुध पड़ा था, जिसे जवानों ने सुबह 6 बजे मोदकपाल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल बंद होने के चलते जवानों ने अस्पताल के प्रतीक्षा शेड में मरीज को छोड़ दिया. करीब 3 घंटें तक न ही डॉक्टर पहुंचे और न ही कोई अस्पताल का स्टाफ पहुंचा. समय पर इलाज नहीं मिलने से व्यक्ति की मौत हो गई.

किसी ने बंद पड़े अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. इसके बाद आनन-फानन में जिले का स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया. मरीज को सुबह दस बजे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टर के मुताबिक, रेफर करने के दौरान मरीज की मौत हो चुकी थी. इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.