Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अरहर दाल के नाम पर भेज दिया पशु आहार, दाल मिल संचालक को दो भाइयों ने लगाया 14 लाख का चूना…

बिलासपुर। मिल संचालक से दो कारोबारी भाइयों ने अरहर दाल दिलाने के नाम पर 14 लाख 25 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. मामले की रिपोर्ट पर सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. 

बिलासपुर के खपरगंज निवासी युसुफ अली भारमल की सिरगिट्टी के इंडस्ट्रियल एरिया में दाल मिल है. कारोबार के सिलसिले में उनका परिचय महाराष्ट्र मुंबई एपीएम मार्केट स्थित एसएम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सुरेन्द्र मिश्रा से हुआ. उसने खुद को दाल एवं दलहन का कमीशन एजेंट बताया. सुरेंद्र मिश्रा ने इस बीच प्रिया कार्पोरेशन किशोरी लाल ओमप्रकाश, त्रिवेणी इंटरप्राइजेस, लक्ष्मी एग्रो व अन्य पार्टियों से माल दिलवाया.

13 फरवरी 2024 को फिर सौदा हुआ और मिल संचालक युसुफ ने एडवांस के तौर पर 4 लाख 50 हजार रुपए भेजे. इस बीच लक्ष्मी एग्रो ने अरहर (राहर) दाल की जगह उन्हें पशु आहार भेज दिया. इस बात की शिकायत करने पर रकम वापस करने का वादा किया. इधर जानकारी मिली कि त्रिवेणी इंटरप्राइजेस व एसएम ट्रेडर्स के मालिक दोनों सगे भाई हैं और मिल संचालक युसुफ के जमा पैसे से दाल खरीदकर एसएम ट्रेडर्स को ऊंचे दामों में बेच दिया है.

मिल संचालक को न तो दाल भेजी गई और न ही उसका पैसा वापस किया. वहीं पैसा वापस मांगने पर इस परेशानी बताकर सुरेंद्र मिश्रा ने 2 लाख 25 हजार रुपए और ले लिया. कई दिनों तक घुमाए जाने पर दाल व्यवसायी को संदेह हुआ, तो उन्होंने मुंबई जाकर जांच पड़ताल की. इस दौरान एसएम ट्रेडर्स का कार्यालय बंद मिला. ठगी का एहसास होने पर उन्होंने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है.