Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: पहले मां फिर बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर बेटी के शव के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी ऑटो चालक महिला सहयोगी के साथ हुआ गिरफ्तार…

रायपुर/धरसींवा। नए साल को राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सामने आए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्या को अंजाम देने वाला एक ऑटो चालक है, जिसने अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी महिला सहयोगी के साथ पहले मां को फिर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा. आरोपी इस कदर हवस में अंधा हो चुका था कि उसने 12 साल की बच्ची को मौत घाट उतारने के बाद उसकी लाश के साथ दुष्कर्म किया था.

नए साल की पहली सुबह खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क के सामने हाइवे किनारे नाली में एक बारह वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस थी कि दूसरे दिन 2 जनवरी की सुबह धनेली में हाइवे किनारे इंदिरा आवास में रह रही एक बेवा महिला का शव उसके घर में मिला. पड़ताल में पता चला कि एक दिन पहले जिस बच्ची की लाश मिली थी वह मृतका की बेटी थी.

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होनी लगी. पुलिस ने पड़ताल को तेज करते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले शुरू किए. बेवा के घर आने-जाने वालों से पूछताछ की बाबजूद पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और दोहरे हत्याकांड की पतासाजी में जुटी रही. आखिरकार पुलिस को सफलता मिली.

मृतका के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी ऑटो चालक तक पहुंची और कड़े पूछताछ में उसने सब उगल दिया. जानकारी के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड की असली वजह अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी आटो चालक के साथ हत्या को अंजाम देने में मदद करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर को भी गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक भरतदास पूर्व में धनेली में अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ रहता था. इसी दौरान मृतका हमीदा बेगम के घर उसका आना-जाना शुरू हुआ, और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया. बाद में मृतका उसे ब्लैकमेल करने लगी. आखिरकार तंग आकर आरोपी ने लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया.

ऐसे दिया घटना को अंजाम

आरोपी के साथ रही लिव इन पार्टनर मृत महिला की बेटी को अपने घर ले आई. फिर प्लानिंग के तहत, आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी घर वापस लौटकर महिला को मारे जाने की बात लिव इन पार्टनर को बताया, जिसे सुनकर बच्ची ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी ने बच्ची के मुंह के तकिया रखकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया. हाथापाई के दौरान बच्ची का कपड़ा नीचे खिसका और आरोपी की नियत बिगड़ गई, और बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.